Q.1. प्रिज्म क्या हैं ?
उत्तर - प्रिज्म एक पारदर्शी पिंड है, जिसके दो त्रिभुजाकार आधार तथा तीन आयताकार पार्श्व पृष्ठ होते हैं, ये पृष्ठ एक-दूसरे पर झुके होते हैं | प्रिज्म से होकर श्वेत प्रकाश की किरणें जब पास करती है, तो यह सात रंगों में बँट जाती है |
Q.2. श्वेत प्रकाश का वर्णन विक्षेपन से आप क्या समझते हैं | प्रिज्म से प्राप्त स्पेक्ट्रम के वर्णों को क्रम में लिखें |
उत्तर - जब सूर्य की प्रकाश की संकीर्ण प्रकाश-पूंज को प्रिज्म के एक फलक पर डाला जाता है, तो प्रिज्म के दूसरे पटल या फलक से निर्गत प्रकाश सात रंगों में विभाजित हो जाता है तथा इसे पर्दे पर लेने पर सात रंगों की एक पट्टी प्राप्त होती है | प्रकाश का इस प्रकार सात रंगों में विभाजित प्रकाश विक्षेपन या वर्ण-विक्षेपन कहलाता है | ये सात रंग हैं - (a) बैगनी (b) जामुनी (c) नीला (d) हरा (e) पीला (f) नारंगी (g) लाल |
Q.3. ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर - ऐसी अभिक्रिया जिसमे ऊष्मा निकलती है, ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहलाती है |
Q.4. उभयधर्मी ऑक्साइड क्या है ?
उत्तर- वैसे ऑक्साइड जो अम्ल तथा क्षार दोनों से अभिक्रिया कर लवण प्रदान करते हैं, उभयधर्मी ऑक्साइड कहलाती है |
Q.5. आयनिक यौगिकों का गलनांक उच्च क्यों होता है ?
उत्तर- आयनिक यौगिकों के क्रिस्टल जालक में धनायन तथा ऋणायन एक निश्चित क्रम में व्यवस्थित रहते हैं और परस्पर प्रबल अंतरआयनिक आकर्षण बल द्वारा जुड़े होते हैं | अतः बंद संकुलित क्रिस्टलीय आकृति को तोड़ने के लिए अति उच्च ऊर्जा की आवश्यकता होती है | फलतः आयनिक यौगिकों का गलनांक उच्च होता है |
