Type Here to Get Search Results !

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 13 एजेंडों पर लगी मुहर, बगहा को नहीं मिला जिले का दर्जा

 BAGAHA :- वाल्मीकि नगर में आयोजित हो रही नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है:-नीतीश कैबिनेट ने आज कुल 13 एजेंटों पर मुहर लगाई है। वाल्मीकि नगर में आयोजित कैबिनेट की बैठक को लेकर उम्मीद जताई जा रही थी कि बगहा को जिले का दर्जा मिल जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है एक बार फिर नीतीश सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया है।


वाल्मीकि नगर में आयोजित कैबिनेट की बैठक के बीच उम्मीद जताई जा रही थी कि चंपारण के इलाके को नीतीश कैबिनेट कोई सौगात दे सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। रकार ने अब पटना में बापू टावर के निर्माण और ऑडियो विजुअल सिस्टम की योजना के लिए 44 करोड़ 86 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इसके अलावा शिक्षा विभाग के तहत माध्यमिक विद्यालयों को भवन मुहैया कराने के लिए पंचायत स्तर पर पहले चरण में कुल 677 उच्च


माध्यमिक स्कूलों को उत्क्रमित करने का फैसला सरकार ने लिया है।


नीतीश कैबिनेट ने बिहार नगरपालिका नगर योजना यानी टाउन प्लैनिंग नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। साथ ही साथ पटना के दीघा घाट के पास स्थित भारतीय खाद्य निगम के रीजनल ऑफिस के निर्माण के लिए प्रावधानों में बदलाव को भी मंजूरी दी गई है। सरकार ने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत केंद्रों के अलावा राज्य सरकार के योगदान के तौर पर16 करोड़ 30 लाख 60 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति दी है।


द्योग विभाग के तहत भोजपुर जिले में एथेनॉल प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। सरकार ने बिहार राज्य वक्फ विकास योजना अंतर्गत अंजुमन इस्लामिया हॉल के पुनर्निर्माण के लिए 50 करोड़ 64 लाख 36 हजार की प्रशासनिक मंजूरी दी है।


Whatsapp Group                               Click Here

Telegram Group                                Click Here


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.