Type Here to Get Search Results !

BSEB 10th Admit Card 2022: बिहार बोर्ड एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, इस तारीख से होनी है परीक्षा

 Bihar Board Exam, BSEB 10th Admit Card 2022:- बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूल हेड को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे स्कूल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी



BSEB Admit Card 2022:- बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज यानी 8 जनवरी, 2022 को 10वीं कक्षा की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. इन एडमिट कार्ड को स्कूल हेड डाउनलोड कर सकेंगे. छात्र अपना एडमिट कार्ड अपने स्कूल से जाकर प्राप्त कर सकते हैं


BSEB 10th Admit Card 2022 जनवरी और फरवरी में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए है. छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि ये परीक्षाएं सभी छात्रों के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम 20 से 22 जनवरी और सैद्धांतिक परीक्षा 17 से 24 फरवरी, 2022 तक आयोजित की जाएगी.


इन एडमिट कार्ड्स को डाउनलोड करने के लिए स्कूल हेड को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे स्कूल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी.


BSEB 10th Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड
स्टेप 1: स्कूल हेड सबसे पहले बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर दिए गये सेकेंडरी स्कूल लॉगइन बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 3: यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. 
स्टेप 4: एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उनका प्रिंट आउट ले लें.


BSEB 10th Admit Cards 2022 इन एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद स्कूल हेड हस्ताक्षर और मुहर लगा कर स्टूडेंट को दें. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे BSEB 10th Admit Cards 2022 को एग्जाम के समय अपने साथ ही रखें. परीक्षा के दिन के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज भी है क्योंकि इसके बिना छात्रों को इन परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.