बिहार में बढ़ते कोरोना (Rising Case of corona):- केस को लेकर सरकार कड़ा निर्णय लेने जा रही है. इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की अध्यक्ष में हाईलेवल मीटिंग चल रही है. बिहार क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (Bihar Crisis management Group) की बैठक में कई विभाग के अपर मुख्य सचिव, सचिव समेत कई मंत्री मौजूद है. वहीं वर्चुअल तरीके से सभी जिलों के डीएम और एसपी से बारी-बारी से उनके जिलों की रिपोर्ट ली जा रही है.
क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप की आज हुई बैठक में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। राज्य में नाइट कर्फ्यू 6 जनवरी से 21 जनवरी तक लागू रहेगा। जो रात्रि 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके अलावे सभी जिम मॉल और पार्कों को बंद करने का फैसला लिया गया है।
राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार (आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में ये फैसले लिए गए है। आवश्यक सेवाओ को छोड़ कर सभी दुकाने 8 बजे तक खुली रहेंगी। रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू जारी रहेगी। क्लास 9, 10, 11 एवम 12 की क्लास एवम सभी कॉलेज 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे। ऑनलाइन क्लास को प्राथमिकता देंगे।
क्लास 8 तक के सभी क्लास ऑनलाइन ही चलेंगे। कोचिंग क्लास 9, 10, 11, 12 के लिए 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुलेंगे। सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत उपस्थित के साथ खुलेंगे। किसी भी बाहरी व्यक्ति के कार्यालय में प्रवेश वर्जित रहेगा।
सभी पूजा स्थल श्रद्धालुओं के लिए अगले आदेश तक बन्द रहेंगे। केवल पुजारी ही पूजा कर सकेंगे। सिनेमा हॉल/ जिम/पार्क/ क्लब/ स्टेडियम/ स्वीमिंग पूल पूर्णतः बन्द रहेंगे।रेस्टोरेंट/ ढाबे आदि 50% कैपेसिटी के साथ खुलेंगे। शादी विवाह में अधिकतम 50 व्यक्ति तथा अन्तिम संस्कार में 20 व्यक्ति की अनुमति होगी। सभी राजनीतिक/ सामुदायिक/ सांस्कृतिक सार्वजनिक आयोजनों में अधिकतम 50 व्यक्ति की अनुमति होगी। परंतु इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। शॉपिंग मॉल पूर्णतः बन्द रहेंगे।
दरअसल, बिहार में कोरोना संक्रमण (Corona Case in Bihar) अब तेजी से फैलने लगा है. कोरोना (Corona) ने अपने पांव अब सियासी गलियारों की तरफ भी बढ़ा दी है. सोमवार को हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitanram Manjhi) अपने परिवार के 18 सदस्यों के साथ पॉजिटिव (Positive) पाए गये. सोमवार को ही जदयू कार्यालय (JDU Office) के अंदर गार्ड समेत 5 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाने की जानकारी से हड़कंप मचा ही था कि थोड़ी ही देर बाद जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) को कोरोना होने की पुष्टि हो गयी. जदयू कार्यालय सील कर दिया गया. इस बीच मांझी की हम पार्टी ने अब अपने तमाम कार्यक्रमों को स्थगित कर लिया है.
इधर बिहार में कोरोना संक्रमण के बढ़े खतरे को देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग ने कर्मियों (Health Department Staff) की सभी छुट्टियां 28 फरवरी तक के लिए रद्द (Leave cancel) कर दिया है. वर्तमान में जो कर्मी छुट्टी पर हैं उन्हें काम पर वापस लौटने को कहा गया है. अस्पतालों में पूरी तत्परता के साथ कोरोना की लड़ाई लड़ने की अपील की गयी है !
