Type Here to Get Search Results !

Truecaller 12 के वो फीचर्स, जो आएंगे आपके बहुत काम, नहीं होगी आपको इनकी जानकारी

 नई दिल्ली, टेक डेस्क। ट्रूकॉलर (Truecaller) का लेटेस्ट एंड्रॉइड वर्जन ट्रूकॉलर 12 (Truecaller 12) रोलआउट हो गया है। यह वर्जन यूजर्स को उत्तम कॉलिंग का अनुभव प्रदान करता है। इसमें कई सारे फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर्स के बहुत काम आ सकते हैं, लेकिन इनके बारे में बहुत यूजर्स को पता है। इसलिए आज हम इस खबर में आपको ट्रूकॉलर 12 के कुछ चुनिंदा फीचर्स के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं...




फ्री कॉल रिकॉर्डिंग

आप पत्रकार हों, जिसे एक इंटरव्यू रिकॉर्ड करना है या फिर एक एचआर मैनेजर हों, जिसे नई भर्तियों के प्रशिक्षण के लिए अपनी कॉल्स को रिकॉर्ड करना है, हर मामले में यह फीचर आपके बहुत काम आएगा। इसके माध्यम से आप कॉल को बिल्कुल उसके असली रूप में रिकॉर्ड करके रख सकेंगे। इसके अलावा आपको इसमें मैन्युअली और ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्ड करने की सुविधा मिलेगी।



ट्रूकॉलर घोस्ट कॉल

क्या आपको कभी भी किसी मुश्किल स्थिति से निकलने के लिए या फिर किसी बोरिंग बातचीत से बचने के लिए ऐसी जरूरत महसूस हुई है कि उस समय कोई आपको कॉल करे? ऐसे वक्त ट्रूकॉलर का घोस्ट कॉल


वीडियो कॉलर आईडी

फीचर बहुत उपयोगी है। ट्रूकॉलर का घोस्ट कॉल फीचर यूज़र्स को ब्रेक लेने या फिर वास्तविक स्कैमर्स से बचने के लिए दिखावटी कॉल प्राप्त करने में समर्थ बनाता है। यूज़र्स नाम, नंबर और प्रोफाईल पिक्चर तय कर सकते हैं, या फिर अपने संपर्कों में से किसी को चुन सकते हैं। कॉल की सैटिंग आपके अपने हाथों में होती हैं। आप कॉलर का कोई भी नाम रख सकते हैं और कॉल के लिए समय भी तय कर सकते हैं।


अपनी कॉल्स की घोषणा करें

ट्रूकॉलर का मानना है कि हम कॉल का उत्तर देने के लिए हमेशा उपलब्ध नहीं होते हैं। जब आप ड्राईव कर रहे हों या सड़क पार कर रहे हों, तो इस नए फीचर की मदद से ट्रूकॉलर फोन के बजने पर यूजर्स को बता देता है कि उन्हें कौन कॉल कर रहा है। अब यह देखने के लिए फोन उठाने की जरूरत नहीं है कि यह कॉल आपकी मॉम ने की है, दोस्त ने की है या फिर यह कोई स्कैमर है। यह प्रीमियम यूज़र्स को अपना काम करते रहने में मदद करता है। यह ट्रूकॉलर के प्रीमियम सब्सक्राईबर्स को मिलने वाले कई बेहतरीन फीचर्स में से एक है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.