Type Here to Get Search Results !

बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना !! आवेदन प्रपत्र प्रिंट

 

बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना

वर्ष 2021 के खरीफ मौसम में बाढ़ / अतिवृष्टि के कारण प्रतिवेदित 30 जिलों के 265 प्रखंडों के 3229 पंचायतों में क्षतिग्रस्त फसलों के लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना का लाभ किसानों के बैंक खाते में भेजा जायेगा जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा।

 आवेदन प्रपत्र प्रिंट


 

 

·        30 जिलों के 265 प्रभावित प्रखंडों के 3229 पंचायतों में फसल क्षति एवं 17 जिले के 149 प्रखंडों के 2131 पंचायतों मे परती भूमि (Unsown Area) से क्षति प्रतिवेदित है इन पंचायतों के वैसे किसान जिनकी फसल का नुकसान हुआ है, वे ऑन-लाईन आवेदन कर कृषि इनपुट अनुदान योजना का लाभ ले सकते हैं!

·        बाढ़ / अतिवृष्टि एवं परती भूमि के कारण हुई क्षति के लिए निम्नांकित दर से कृषि इनपुट अनुदान देय होगा :-

·        वर्षाश्रित (असिंचित) फसल क्षेत्र के लिए 6,800 रूपये प्रति हेक्टेयर !

·        सिंचित क्षेत्र के लिए 13,500 रूपये प्रति हेक्टेयर !

·         शाश्वत फसल (गन्ना सहित) के लिए 18,000 रूपये प्रति हेक्टेयर

·         परती भूमि (Unsown) के लिए 6,800 रूपये प्रति हेक्टेयर !

 

 

 

यह अनुदान प्रति किसान अधिकतम दो हेक्टेयर के लिए ही देय होगा, किसान को इस योजना के अंतर्गत फसल क्षेत्र के लिए न्यूनत्तम 1,000 रूपये अनुदान देय है!

 

 

कृषि इनपुट अनुदान सभी पंजीकृत रैयत एवं गैर रैयत किसान को देय है! बाढ़ / अतिवृष्टि एवं परती भूमि से हुई क्षति से प्रभावित सभी प्रतिवेदित जिले, प्रंखण्ड एवं पंचायत के रैयत एवं गैर -रैयत किसान भाई / बहन इस योजना का लाभ लेने हेतु ऑन - लाईन आवेदन कर सकते हैं!

 

 

योजना की महत्वपूर्ण जानकारियाँ

योजना का नाम

कृषि इनपुट अनुदान योजना (Krishi Input Anudan Yojna)

विभाग का नाम

कृषि विभाग

राज्य

बिहार

आवेदन करने की तिथि

07 नवंबर से 22 नवंबर 2021 तक

वेबसाइट

https://dbtagriculture.bihar.gov.in/

महत्पूर्ण तिथि

आवेदन शुरू होने की तिथि (Application Start Date):- 07-11-2021

आवेदन अंतिम तिथि (Application Last Date):- 22-11-2021

3229 प्रतिवेदित पंचायतों वाले 265 प्रभावित प्रखंडों से संबंधित 30 जिलों की सूची

1. पटना   2. नालंदा   3. भोजपुर   4. बक्सर   5.भभुआ   6. गया 7. जहानाबाद   8. सारण   9. सीवान   10. गोपालगंज   11. मुजफ्फरपुर   12. पूर्वी चम्पारण 13. पश्चिमी चम्पारण   14. सीतामढ़ी   15. वैशाली   16. दरभंगा   17. मधुबनी   18. समस्तीपुर 19. बेगूसराय   20. मुंगेर   21. शेखपुरा   22. लखीसराय   23. खगड़िया   24. भागलपुर 25. सहरसा   26. सुपौल   27. मधेपुरा   28.पूर्णियाँ   29. अररिया   30. कटिहार

 

2131 प्रतिवेदित पंचायतों वाले 149 प्रभावित प्रखंडों से संबंधित 17 जिलों की सूची

1. नालंदा   2. बक्सर   3. सारण   4. गोपालगंज   5. मुजफ्फरपुर   6. पूर्वी चम्पारण 7. पश्चिमी चम्पारण   8. सीतामढ़ी   9. वैशाली   10. दरभंगा   11. मघुबनी   12. समस्तीपुर 13. बेगूसराय   14. खगड़िया   15. सहरसा   16. अररिया   17. कटिहार

आवेदन कैसे करे

कृषि विभाग, बिहार सरकार के वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/krishi/CitizenHome.html पर दिए के लिंक DBT In Agriculture पर या https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ पर आवेदन करने के लिए 13 अंकों की पंजीकरण संख्या का उपयोग कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। प्रखंडों एवं पंचायतों की सूची डी०बी०टी पोर्टल पर उपलब्ध है।

 

 

Important Links

Apply Online

Click Here

Applicant Login

Click Here

कृषि इनपुट अनुदान योजना- खरीफ (2021-22), आवेदन प्रपत्र प्रिंट

Click Here  

वास्तविक खेतिहर स्व: घोषणा पत्र 

Click Here

Download Notification

Click Here

Official Website

Click Here

Telegram

Join

 

 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.