Q.1. किसी गोलीय दर्पण की फोकस दूरी 10 cm है तो इसकी वक्रता त्रिज्या क्या होगी ?
उत्तर - R = 2 f R = 2 * 10 R = 20 cm
Q.2. किसी बिम्ब का वास्तविक तथा समान साइज़ का प्रतिबिम्ब प्राप्त करने के लिए बिम्ब को उत्तल लेंस के सामने कहाँ रखें ?
उत्तर - फोकस दूरी की दोगुनी दूरी पर |
Q.3. किसी बिम्ब का अवतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब अभासी, सीधा तथा बिम्ब से बड़ा पाया गया | वस्तु की स्थिति कहाँ होनी चाहिए ?
उत्तर - दर्पण के ध्रुव तथा मुख्य फोकस के बीच |
Q.4. किसी गोलीय दर्पण तथा किसी पतले गोलीय लेंस दोनों की फोकस दूरियाँ - 15 cm है | दर्पण तथा लेंस संभवतः है ?
उत्तर - दोनों अवतल |
Q.5. किसी दर्पण से आप चाहे कितनी ही दूरी पर खड़े हो आपका प्रतिबिम्ब सदैव सीधा प्रतीत होता है | संभवतः दर्पण है ?
उत्तर - या तो समतल या उत्तल |
Q.6. किसी दर्पण से वस्तु को कही भी रखने से वस्तु के बराबर आकार का सीधा प्रतिबिम्ब बनता है तो दर्पण होगा ?
उत्तर - समतल |
Q.7. प्रतिबिम्ब का आकार हमेशा वस्तु के बराबर है तो दर्पण होगा ?
उत्तर - समतल |
