Q.1. प्रकाश के परावर्तन के नियमों को लिखें ?
उत्तर - प्रकाश के परावर्तन के दो नियम हैं |
1.आप्तित किरण ,परावर्तित किरण तथा अभिलंब तीनों एक ही समतल में होते हैं |
2.आपतन कोण और परावर्तन कोण बराबर होता है |
< i = < r
Q.2. समतल दर्पण में आबर्धन बराबर +1 का क्या मतलब है ?
उत्तर - समतल दर्पण में आबर्धन बराबर +1 का यह मतलब है की प्रतिबिम्ब के आकार बस्तु के आकार के बराबर होता है तथा धनात्मक चिन्ह यह बतलाता है की प्रतिबिम्ब वस्तु के सापेक्ष सीधा होता है |
Q.3. लेंस की क्षमता से आप क्या समझते हो ?
उत्तर - लेंस की फ़ोकस दूरी के व्युत्क्रम को लेंस की क्षमता कहते हैं | ईसे p द्वारा सूचित किया जाता है |
p=1/f
Q.4. आवर्धन से आप क्या समझते हो ?
उत्तर - प्रतिबिम्ब की ऊँचाई और वस्तु की ऊँचाई के अनुपात को आबर्धन कहते हैं | ईसे m द्वारा सूचित किया जाता है |
Q.5. लघुपठन किसे कहते हैं ?
उत्तर - कभी कभी ख़राब या क्षतिग्रस्त होने के कारण उदासीन तथा विद्युतमय तार आपस में चिपक जाते हैं जिससे परिपथ का प्रतिरोध शून्य हो जाता है एवं परिपथ से अधिक धारा प्रवाहित होने लगती है, इशे लघुपठन कहते हैं |
