|
बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, बिल जमा करने के लिए मिला एक महीने की वक्त |
|
Bihar Electricity
Consumers News:- बिजली कंपनी का लगभग एक पखवारे से खराब चल रहें सर्वर
शुक्रवार को दुरुस्त कर दिया गया हैं
देर शाम
Online Electricity Bill जमा होना भी आरंभ हो गया. इसी के साथ कंपनी ने अपने बिजली
उपभोक्ताओं
को एक बड़ी राहत
दी है.
बिजली कंपनी
ने सर्वर
में हुए गड़बड़ी को ध्यान में रख कर इस महीने
के आखिर
तक वैसे
उपभोक्ताओं को
Online Electricity Bill जमा करने की छूट दी है, जिन्हें
15 अगस्त तक ही बिल जमा करनी
थी.
इस संबंध
में बिजली
कंपनी द्वारा
दी गयी आधिकारिक जानकारी
के मुताबिक
जिन उपभोक्ताओं के
विपत्र भुगतान की देय तिथि
30 जुलाई से
15 अगस्त तक थी, उनकी
तिथि अब
31 अगस्त तक विस्तारित समझा
जाएगा. ससमय
भुगतान में दी जाने
वाली छूट भी अगले
बिल में दिया जाएगा.
सभी लेटेस्ट सरकारी नौकरी नोटिफिकेशन से अपडेटेड रहने के लिए इस टेलिग्राम ग्रुप को अभी जॉइन करें digitalbagaha Telegram
Group : Join Now
अतिरिक्त भुगतान कर दिया तो अगले बिल में होगा समायोजन बिजली कंपनी के आला अधिकारियों ने बताया कि किसी उपभोक्ता द्वारा अगर देय राशि से अधिक या फिर एक से अधिक भुगतान की स्थिति में अतिरिक्त राशि का समायोजन भी अगले Electricity Bill में कर दिया जाएगा.
आपको बता दें कि पटना सहित राज्य के सभी शहरी क्षेत्रों में आधे से ज्यादा उपभोक्ता अपनी Electricity Bill
Online ही जमा करते हैं.
लंबी अवधि तक सर्वर खराब रहने की वजह से ढेरों उपभोक्ता समय पर बिल जमा नहीं कर पाए हैं. ऐसे उपभोक्ताओं को कंपनी के इस फैसले से राहत मिलेगी. |

