Type Here to Get Search Results !

Bihar Board Compartmental Result 2021 | Bihar Board 10th 12th Compartmental Result 2021 Check

 

Bihar Board 10th/12th Result 2021

Short description :- Bihar Board Compartmental Matric-Inter Result:  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मैट्रिक एवं इंटर में एक या दो विषय में फेल हुए परीक्षार्थियों को विशेष ग्रेस मार्क् देकर उत्तीर्ण करने का निर्णय लिया है। इसका लाभ मैट्रिक और इंटर के दो लाख 16 हजार 63 परीक्षार्थियों को मिला है। कोरोना संक्रमण की संभावना को देखते हुए बोर्ड ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी (Bihar Education Minister Vijay Kumar Chaudhary) ने बताया कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए फिलहाल मैट्रिक (Bihar Matric Compartmental Exam) एवं इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा (Bihar Inter Compartmental Exam) संचालित करना संभव नहीं है।

 


 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि मौजूदा स्थिति में एक या दो विषय में फेल करने वाले परीक्षार्थियों को विशेष ग्रेस मार्क् देकर पास किया गया है। बोर्ड के प्रस्ताव को शिक्षा विभाग से भी सहमति मिल गई है। शनिवार की शाम तक सफल परीक्षार्थियों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। परीक्षार्थी 19 जून की शाम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही वह शनिवार से प्रारंभ इंटरमीडिएट की नामांकन प्रक्रिया में भी शामिल हो सकते हैं। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद थे।

इंटर में 94,747 परीक्षार्थियों को मिला लाभ

इस वर्ष इंटर की परीक्षा में 13 लाख 40 हजार 267 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 10 लाख 48 हजार 846 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। बोर्ड द्वारा ग्रेस माक्र्स देने के बाद 94 हजार 747 विद्यार्थी सफल हुए हैं। अब इंटर में कुल सफल विद्यार्थियों की संख्या 11 लाख 46 हजार 320 हो गई है। उत्तीर्णता का फीसद बढ़कर 85.53 हो गया है। ग्रेस माक्र्स का लाभ प्राप्त करने वालों में कला संकाय के 53 हजार 939, वाणिज्य संकाय के 1814 तथा विज्ञान संकाय में 41 हजार 691 परीक्षार्थी शामिल हैं।

Download 10th Compartmental Result

Link 1

Link 2

Download 12th Compartmental Result

Link 1

Link 2

Official website

Click Here

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.