Type Here to Get Search Results !

Whatsapp में बिना नंबर सेव किए भेजें मेसेज, बेहद आसान है तरीका








Whatsapp में बिना नंबर सेव किए भेजें मेसेज, बेहद आसान है तरीका

·         short description :-वॉट्सऐप कई सारे टिप्स और ट्रिक्स से भरा हुआ है। अगर आपको वॉट्सऐप के जुड़े खास ट्रिक्स पता चल जाए तो इस ऐप को यूज करने का मजा दोगुना हो जाता है। इसीलिए आज हम आपको एक खास ट्रिक बता रहे हैं जिससे आप बिना नंबर सेव किए ही वॉट्सऐप मेसेज भेज पाएंगे।

 

 

 

·         वॉट्सऐप अपने 10 साल के सफर में दुनियाभर के यूजर्स का सबसे पसंदीदा इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप बन गया है। चैटिंग के अलावा इस ऐप के जरिए फोटो और विडियो को भी आसानी से शेयर किया जा सकता है। हालांकि, कई बार किसी ऐसे नंबर पर मेसेज या मीडिया फाइल भेजने की जरूरत पड़ जाती है जो फोन में सेव नहीं होता। Whatsapp में बिना नंबर सेव किए भेजें मेसेज, बेहद आसान है तरीका

 

·         आमतौर पर वॉट्सऐप मेसेज भेजने के लिए पहले नंबर सेव करना पड़ता है। बिना नंबर सेव किए वॉट्सऐप के कॉन्टैक्ट लिस्ट में वह रिफ्लेक्ट नहीं होगा और आप मेसेज नहीं भेज पाएंगे। लेकिन आज हम आपको ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससे कि आप बिना नंबर सेव किए वॉट्सऐप मेसेज भेज पाएंगे।

 

 

·         ब्राउजर ओपन करें सबसे पहले अपने फोन या डेस्कटॉप के ब्राउजर को ओपन करें। वहां यह लिंक डालें ‘https://api.whatsapp.com/send?phone=XXXXXXXXXXX’ (ध्यान रहे X की जगह आपको कंट्री कोड के साथ मोबाइल नंबर 91 डालना है।)

 

·         डालना होगा यह url उदाहरण के तौर पर अगर आप 1234567890 पर मेसेज भेजना चाहते हैं तो ब्राउजर में https://api.whatsapp.com/send?phone=916203450000 यूआरएल डालना होगा। यहां हमने मोबाइल नंबर के आगे भारत का कंट्री कोड 91 लगाया है।

 

·         ब्राउजर में एंटर करें लिंक

 

 

·         इस लिंक को ब्राउजर में डालने के बाद Enter कर दें। इसके बाद एक चैट बॉक्स खुल जाएगा। यहां लिखे Message बटन पर क्लिक करें।

 

·         बिना सेव किए सेंड होगा मेसेज इसके बाद आप बिना सेव किए ही उस नबंर को मेसेज कर सकते हैं। अन्य चैट की तरह यह भी सुरक्षित (ऐंड-टू-ऐंड एन्क्रिप्शन) होगी।

 

 

 

·         ध्यान रखें ये बातें

·         यहां ध्यान रखने की बात है कि इसका यूज एक टाइम में एक यूजर से चैट करने के लिए ही किया जा सकता है। इसके अलावा यह भी जरूरी है कि जिस नंबर पर मेसेज कर रहे हैं वह वॉट्सऐप इस्तेमाल करता हो

 

 


 

 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.